NTPC Green Energy 2025 : में इंजीनियर और एग्जीक्यूटिव पदों पर भर्ती के लिए 182 पदों की घोषणा की है। यह भर्ती ऊर्जा क्षेत्र में करियर बनाने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए सुनहरा अवसर है। योग्य अभ्यर्थी 1 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
| पद का नाम (Post Name) | कुल पद (Total Vacancies) | संगठन का नाम (Organization) |
|---|---|---|
| NTPC Green Energy Engineer | 182 | NTPC |
आवेदन तिथि (Application Dates):
- आवेदन शुरू: [11-04-2025]
- अंतिम तिथि: [01-05-2025]
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: [01-05-2025]
NTPC Green Energy 2025 : अगर हम आवेदन तिथि की बात करें तो शुरुआती दिनांक 11 अप्रैल 2025 है और अंतिम दिनांक 1 May 2025 है और शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख भी 1 May 2025 है अगर आप इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो जल्द से जल्द करने की कोशिश कीजिएगा
क्योंकि काफी बार देखा गया है की अंतिम समय में वेबसाइट पर ज्यादा लोड होने के कारण अच्छी तरीके से कैंडिडेट फॉर्म को नहीं भर पाते हैं और अंत में वह अप्लाई करने से वंचित रह जाते हैं तो आप भी अगर इस लिस्ट के अंदर शामिल नहीं होना चाहते तो जल्द से जल्द अप्लाई करने की कोशिश कीजिएगा
आयु सीमा (Age Limit):
- न्यूनतम आयु: [21 वर्ष]
- अधिकतम आयु: [30 वर्ष]
- आयु की गणना: [As on 01-01-2025]
- आरक्षित वर्ग को छूट नियमानुसार
NTPC Green Energy 2025 : अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है और आयु की गणना अकॉर्डिंग टू नोटिफिकेशन 1 जनवरी 2025 से की जाएगी और अगर आप आरक्षित वर्ग से संबंधित हैं तो नोटिफिकेशन में देखकर पता कर सकते हैं कि आपको कितनी छूट दी गई है और कितने नहीं।

शैक्षणिक योग्यता (Qualification):
NTPC Green Energy 2025 : में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित क्षेत्र में उपयुक्त शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए। इच्छुक अभ्यर्थियों के पास B.E./B.Tech या M.E./M.Tech, MBA या पीजी डिप्लोमा, CA/CMA, या किसी भी विषय में स्नातक या परास्नातक डिग्री होनी चाहिए।
यदि आपने तकनीकी, प्रबंधन, वित्त या संबंधित क्षेत्रों में पढ़ाई की है, तो यह अवसर आपके लिए एक शानदार करियर की शुरुआत हो सकता है। योग्य उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक अधिसूचना ध्यान से पढ़ें और अपनी योग्यता के अनुसार सही पद के लिए आवेदन करें।
आवेदन शुल्क (Application Fee):
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹500
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: ₹0
अगर आप एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी कैटेगरी से संबंधित है तो आपको किसी भी आवेदन शुल्क की आवश्यकता नहीं है| वहीं अगर आप सामान्य वर्ग ओबीसी वर्ग या फिर ईडब्ल्यूएस वर्ग से हैं तो आपको मिनिमम ₹500 की फीस आपको देनी होगी
चयन प्रक्रिया (Selection Process):
- ऑनलाइन आवेदन की जाँच
सबसे पहले, सभी आवेदनों की योग्यता और अनुभव के आधार पर जाँच की जाएगी। - लिखित परीक्षा (यदि लागू हो):
कुछ पदों के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जा सकती है। - साक्षात्कार (Personal Interview):
शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू में तकनीकी ज्ञान, अनुभव और संचार कौशल को परखा जाएगा। - दस्तावेज़ सत्यापन (Document Verification):
चयनित उम्मीदवारों के सभी शैक्षणिक और अनुभव संबंधी दस्तावेज़ों की पुष्टि की जाएगी। - चिकित्सा परीक्षण (Medical Test):
अंतिम चयन से पहले मेडिकल फिटनेस भी देखी जा सकती है, क्योंकि यह एक सरकारी तकनीकी नौकरी है।