Apply Now for TGC 142 Jan 2026: भारतीय सेना का टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 142), इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए एक सुनहरा अवसर है, जिसमें चयनित युवाओं को लेफ्टिनेंट के पद पर नियुक्त किया जाता है और उन्हें तकनीकी शाखाओं में स्थायी कमीशन दिया जाता है।
इस कोर्स के अंतर्गत उम्मीदवारों को IMA देहरादून में लगभग 49 सप्ताह का कठोर प्रशिक्षण मिलता है, जिसमें उन्हें युद्ध की रणनीतियां, आधुनिक हथियारों और तकनीकी यंत्रों का संचालन, टीम नेतृत्व, और सैनिकों को ट्रेनिंग देने की जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार किया जाता है। उदाहरण के लिए, एक मैकेनिकल इंजीनियर को आर्मी की कोर ऑफ इंजीनियर्स में नियुक्त किया जा सकता है, जहां वह पुल निर्माण, बंकर तैयार करना या युद्ध क्षेत्र में मशीनों की मरम्मत जैसे तकनीकी कार्यों की ज़िम्मेदारी संभालता है।
इसी तरह, एक इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियर को सिग्नल कोर में तैनात किया जा सकता है, जो युद्ध के दौरान कम्युनिकेशन सिस्टम को बनाए रखने का कार्य करता है।
| पद का नाम (Post Name) | कुल पद (Total Vacancies) | संगठन का नाम (Organization) |
|---|---|---|
| Army | 30 | Army |
Apply Now for TGC 142 Jan 2026: आवेदन तिथि
- आवेदन शुरू: 30-04-2025
- अंतिम तिथि: 29-05-2025
- शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 29-05-2025
टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स (TGC 142) के लिए भारतीय सेना ने आवेदन प्रक्रिया 30 अप्रैल 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाते हुए 29 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के साथ-साथ शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि भी 29 मई 2025 ही निर्धारित की गई है, इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की भीड़ से बचते हुए समय रहते फॉर्म भर लें और शुल्क का भुगतान सुनिश्चित कर लें। यह कोर्स इंजीनियरिंग ग्रेजुएट्स के लिए भारतीय सेना में अधिकारी बनने का एक बेहतरीन अवसर प्रदान करता है।
Apply Now for TGC 142 Jan 2026: आयु सीमा
- न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
- अधिकतम आयु: 27 वर्ष
- आयु की गणना: As on 01-01-2026
- आरक्षित वर्ग को छूट नियमानुसार
Apply Now for TGC 142 Jan 2026: शैक्षणिक योग्यता
- केवल अविवाहित पुरुष उम्मीदवार ही आवेदन कर हैं।
- उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए या वह अंतिम वर्ष में अध्ययनरत हो।
- संबंधित ट्रेड में डिग्री या पढ़ाई होना अनिवार्य है (जैसे सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स आदि)।
- फाइनल ईयर के appearing उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन उन्हें कोर्स शुरू होने से पहले डिग्री पूर्ण करनी होगी।
- सभी आवश्यक दस्तावेज एवं शैक्षणिक प्रमाण पत्र समय पर प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।
Apply Now for TGC 142 Jan 2026: आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹0
- एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी: ₹0
चयन प्रक्रिया
- लिखित परीक्षा
- दस्तावेज़ सत्यापन
- मेरिट लिस्ट